शराब की डिलिवरी देने आ रहा धंधेबाज पकड़ाया

मोटरसाइकिल से 200 एमएल के 270 पाउच शराब जब्त गया : झारखंड के चतरा व हंटरगंज से शराब की डिलिवरी देने आ रहे एक धंधेबाज को मेडिकल थाना पुलिस ने बाइक व शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया. दूसरा साथी फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष लाल बिहारी […]

मोटरसाइकिल से 200 एमएल के 270 पाउच शराब जब्त

गया : झारखंड के चतरा व हंटरगंज से शराब की डिलिवरी देने आ रहे एक धंधेबाज को मेडिकल थाना पुलिस ने बाइक व शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया. दूसरा साथी फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है. थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान ने बताया कि सूचना के आधार पर दुबहल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. पुलिस को देख एक बाइकचालक भागने लगा.
उसका पीछा कर उसे पकड़ा गया. बाइक पर सवार दूसरा युवक भाग निकला. मोटरसाइकिल से 200 एमएल के 270 पाउच शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार अर्जुन पासवान है. वह चतरा हंटरगंज थाना क्षेत्र के काेयना गांव का रहनेवाला है. फरार होनेवाला युवक बबलू था. वह भी उसी गांव का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >