बेपरवाही निगम की और भिड़ंते हैं लोग

चिंताजनक. भुसुंडी कॉलोनी में जलजमाव बढ़ा रहा परेशानी गया : नगर निगम के वार्ड नंबर पांच की भुसुंडी व खरखुरा में नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर गंदा पानी जमा हो गया है. इस कॉलोनी में लोगों का रहना दूभर हो गया है. जलजमाव के कारण इन […]

चिंताजनक. भुसुंडी कॉलोनी में जलजमाव बढ़ा रहा परेशानी

गया : नगर निगम के वार्ड नंबर पांच की भुसुंडी व खरखुरा में नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर गंदा पानी जमा हो गया है. इस कॉलोनी में लोगों का रहना दूभर हो गया है. जलजमाव के कारण इन दिनों कॉलोनी में मच्छर का प्रकोप भी बढ़ गया है. लोगों ने बताया कि हर माह समय पर होल्डिंग टैक्स लिया जाता है. इसके बावजूद किसी तरह की सुविधा नहीं दी गयी है. अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं. लोगों ने बताया कि नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग हर रोज कॉलोनी में मारपीट की स्थिति बनी रहती है. कॉलोनी के पीछे किसानों की जमीन है, जिसमें सब्जी की खेती की जाती है.
उनकी जमीन में पानी जाने पर किसान कॉलोनी वालों को खरी-खोटी सुनाने लगते हैं. कई बार यहां के लोगों ने नाली व रोड बनाने के लिए नगर आयुक्त व वार्ड पार्षद से आग्रह किया, पर अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका. लोगों ने बताया कि कॉलोनी में नाली के साथ गली का निर्माण भी नहीं किया गया है. निगम की ओर से यहां लाइटें भी नहीं लगायी गयी हैं. पेयजल के लिए पाइप लाइन व्यवस्था क्या कॉलोनी में चापाकल तक नहीं लगाया जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >