गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

गया: गया जंकशन पर जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को नंदन कानन एक्सप्रेस में छापेमारी कर 12 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. रेल डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि नंदन कानन एक्सप्रेस से एक युवक गांजा लेकर आ रहा है. डीएसपी ने इसकी सूचना रेल थानाध्यक्ष परशुराम […]

गया: गया जंकशन पर जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को नंदन कानन एक्सप्रेस में छापेमारी कर 12 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. रेल डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि नंदन कानन एक्सप्रेस से एक युवक गांजा लेकर आ रहा है. डीएसपी ने इसकी सूचना रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने जवानों की प्लेटफाॅर्म पर तैनाती कर दी.

थानाध्यक्ष सहित चार जवानों ने ट्रेन में छापेमारी की. इस दौरान ट्रेन के शौचालय के पास छुपे एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक नयी दिल्ली का रहनेवाला बादशाह खान बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >