इस बार केंद्राधीक्षक बनने से कतरा रहे हेडमास्टर

गया : 14 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है. 25 फरवरी तक परीक्षा होगी. इसमें 87,160 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर डीएम कुमार रवि व जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ठाकुर मनोरंजन प्रसाद प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, इस […]

गया : 14 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है. 25 फरवरी तक परीक्षा होगी. इसमें 87,160 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर डीएम कुमार रवि व जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ठाकुर मनोरंजन प्रसाद प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, इस बार परीक्षा शुरू होने के पहले ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) के अध्यक्ष (अाइएएस) आनंद किशाेर के खौफ से जिले के विभिन्न स्कूलों के हेडमास्टर भयभीत हैं.

कई हेडमास्टर इस बार केंद्राधीक्षक बनने को तैयार नहीं हैं. वे केंद्राधीक्षक की सूची से अपना नाम हटाने को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. हाल के महीनों में उजागर हुए इंटर टॉपर्स घोटला में राज्य सरकार व बीएसइबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा की गयी कार्रवाई से हेडमास्टर भयभीत हैं. इंटर टॉपर घोटाले में बीएसइबी के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी उषा सिन्हा अब भी जेल में बंद हैं. साथ ही बीएसइबी के कई अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी व निलंबन की घटना से हेडमास्टर डरे हुए हैं कि अगर परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई, तो उनका जेल जाना तय है.

हेडमास्टरों को ही केंद्राधीक्षक बनाने का निर्देश
बीएसइबी के अध्यक्ष श्री किशोर ने डीइओ को सख्त निर्देश दिया है कि स्कूल के हेडमास्टर ही केंद्राधीक्षक होंगे. अगर किसी हेडमास्टर को परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड गड़बड़ है, तभी उन्हें केंद्राधीक्षक की जिम्मेवारी से दूर रखा जाये. मंगलवार की देर शाम तक प्रभात खबर की टीम जिला शिक्षा कार्यालय में मौजूद थी. उस दौरान कई ऐसे हेडमास्टर कार्यालय परिसर में चक्कर काटते नजर आये, जो केंद्राधीक्षक बनने को तैयार नहीं थे. इसी मुद्दे पर डीइओ कार्यालय के एक सीनियर कर्मचारी ने बताया कि पिछले साल तक इंटर की परीक्षा में केंद्राधीक्षक बनने को लेकर हेडमास्टरों में होड़ मची रहती थी. लेकिन, इस बार तो ऐसा लग रहा है कि मानों हेडमास्टरों को सांप सूंघ गया है. इंटर टॉपर्स घोटाला के बाद हुई कार्रवाई से हेडमास्टरों में ऐसा खौफ है कि वे अपना नाम केंद्राधीक्षकों की सूची से कटवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
तीन फरवरी को जिला स्कूल में होगी बैठक
इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीइओ ठाकुर मनोरंजन प्रसाद तीन फरवरी को जिला स्कूल के परिसर में उन स्कूलों के हेडमास्टरों के साथ बैठक करेंगे, जिनके स्कूल में इंटर की परीक्षा होगी. हेडमास्टरों को डीइओ इंटर परीक्षा से संबंधित आवश्यक टिप्स देंगे.
बोर्ड से कॉपियों की पहली खेप पहुंची
परीक्षा में उपयोग होनेवाली कॉपियों की पहली खेप मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने गया भेज दी है. कॉपियों को जिला स्कूल में रखा गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने डीइओ को सख्त निर्देश दिया है कि इस बार परीक्षा केंद्र पर कॉपियां जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से नहीं भेजी जायेगी. बल्कि, संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक स्वयं जिला मुख्यालय से कॉपियां अपने परीक्षा केंद्रों तक ले जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >