किसी ने संसद भवन, तो किसी ने बनाया डिजिटल इंडिया

बेलागंज: बेलागंज के ओर स्थित ज्ञान भारती ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को छोटे-छोटे बच्चों ने वैज्ञानिक सोच, हुनर व टैलेंट का संगम दिखा खूब वाहवाही लूटी. शानदार कैंपस में आयोजित विज्ञान व कला (समाजशास्त्र) आधारित प्रदर्शनी में किसी ने संसद भवन, तो किसी ने डिजिटल इंडिया का मॉडल पेश कर अतिथियों व छात्र-छात्राओं को आश्चर्यचकित […]

बेलागंज: बेलागंज के ओर स्थित ज्ञान भारती ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को छोटे-छोटे बच्चों ने वैज्ञानिक सोच, हुनर व टैलेंट का संगम दिखा खूब वाहवाही लूटी. शानदार कैंपस में आयोजित विज्ञान व कला (समाजशास्त्र) आधारित प्रदर्शनी में किसी ने संसद भवन, तो किसी ने डिजिटल इंडिया का मॉडल पेश कर अतिथियों व छात्र-छात्राओं को आश्चर्यचकित कर दिया. वहीं, बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने भी खूब गुदगुदाया. पहली कक्षा की असीम भाव्या ने अपने कत्थक नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया.
सरस्वती पूजा की पूर्व संध्या पर आयोजित इस प्रदर्शनी में श्रुति प्रियदर्शी, जाह्नवी, कोमल के ‘मिक्सर ग्राइंडर व पौधों का जीवनचक्र’, वंदना व साथियों के संसद भवन, प्रियंका व सोनम के स्वच्छ एवं हरित वातावरण, माेनिका की टीम के नोटबंदी व कैशलेस इकॉनोमी, आदित्य, प्रियांशु, अविनाश के डिजिटल इंडिया, पुरुषोत्तम, हिमांशु, केशव व आशीष के भविष्य का घर, आकांक्षा, तन्वी, खुशबू, अनुराधा के कोर्स ऑफ रिवर आदि मॉडलों ने खूब लुभाया. वहीं, बच्चों द्वारा बनाये गये जल प्रदूषण, जलापूर्ति के साधन, वायरलेस करेंट, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, वार इज नॉट द वे, हाइड्रोलिक क्रेन, लालकिला, गार्बेट मैनेजमेंट, पावर ऑफ सोशल मीडिया, रिमोट कंट्रोल कार सहित कई मॉडलों ने ‘बाल वैज्ञानिकों’ के हुनर व प्रतिभा का अहसास कराया.

इस दौरान बच्चों के मॉडल काफी सराहे गये. इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो एस शौकत अली ने प्रदर्शनी का दीप जला कर शुभारंभ किया. इसके बाद विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नवनीत निश्चल, सम्मानित अतिथि शिक्षाविद् प्रो बृजबिहारी वर्मा को स्कूल के निदेशक विनीत कुमार व कांग्रेस नेता रजनीश कुमार ने पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर अपने संबोधन में प्रो अली ने कहा कि इस विद्यालय ने अनुशासित रहते हुए काफी कम समय में तेजी से शैक्षणिक विकास किया है.

प्रो बृजबिहारी वर्मा ने कहा कि बच्चों को हुनरमंद व संस्कारवान बनाने में विद्यालय की भूमिका अहम है. वहीं, डॉ नवनीत निश्चल ने कहा कि बच्चों को हमेशा प्रयासरत रहते हुए अपना गोल निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए. मंच का संचालन शिक्षिका कहकशां परवीन ने किया. अंत में प्रधानाध्यापिका रजनी वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की. इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अतिथियों व स्कूल प्रबंधन स्टाफ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >