उनके सम्मान में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय वन के परिसर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षक एनके झा ने कहा कि स्कूल कार्यालय के सहायक अनुभाग कर्मचारी होने के नाते उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. हर कामकाज पूरी जिम्मेवारी के साथ किया. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) भारतीय शैक्षिक प्रणाली का एक मानव व आदर्श स्वायत संस्थान है.
इसकी संपूर्ण गतिविधियाें पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्यों की छाप रहती है और अशोक कुमार संगठन के इन्हीं मूल्यों के आदर्श रूप में उभरे हैं. अपनी सक्रियता, नियमितता, जागरूकता व सबसे बढ़ कर विद्यालय परिवार से उनका आत्मीयता का भाव अत्यंत प्रशंसा करने के योग्य है. वक्ताओं ने कहा कि अपने 37 वर्षों की सेवा में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय वन में कई वर्षों तक कामकाज किया. इस अवधि में उन्हें कई प्रशस्ति पत्र भी मिले. इस मौके पर अशोक कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार से उनका आत्मीयता का भाव रहा. एक जनवरी 1979 को केंद्रीय विद्यालय वन में कनीय लिपिक में याेगदान दिया था. अपने कामकाज के बीच की कुछ अवधि को छोड़ कर शुरू से लेकर अंत तक इसी विद्यालय में कामकाज करने का मौका मिला.
