सुरक्षा, साफ- सफाई व सजावट पर जोर

बोधगया: एक फरवरी से बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम कुमार रवि ने मंगलवार को बैठक की. इसमें बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत, नगर अध्यक्ष प्रीति सिंह, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, बौद्ध मठों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान डीएम ने सभी होटलों, बौद्ध […]

बोधगया: एक फरवरी से बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम कुमार रवि ने मंगलवार को बैठक की. इसमें बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत, नगर अध्यक्ष प्रीति सिंह, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, बौद्ध मठों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान डीएम ने सभी होटलों, बौद्ध मठों व सरकारी दफ्तरों की रंगीन लाइटों से सजावट करने की अपील की.

इसके साथ ही बौद्ध महोत्सव से पहले यानी 30 जनवरी को बुद्ध की तपोस्थली ढ़ूंगेश्वरी पहाड़ी से महाबोधि मंदिर तक आयोजित ज्ञान यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया. ज्ञान यात्रा ढ़ूंगेश्वरी से सुबह सात बजे निकलेगी व सरस्वती मंदिर होते हुए सुजाता गढ़ व इसके बाद महाबोधि मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी.

इसमें विभिन्न बौद्ध मठों के भिक्षु, श्रद्धालु व स्थानीय लोग शामिल होंगे. तैयारी को लेकर हुई बैठक में बौद्ध महोत्सव को लेकर प्रतिनियुक्त सभी नोडल पदाधिकारियों को उनसे संबंधित कार्यों को समय से पूरा कराने को कहा गया व नगर पंचायत को पेयजल और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने महोत्सव की तैयारी पूरे जोर-शोर से करने का निर्देश दिया व इससे पहले उन्हों ने कालचक्र पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी काे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. डीएम ने बताया कि तैयारी को लेकर अलग-अलग नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो संबंधित क्षेत्र की तैयारी में जुटे हैं. स्टेक होल्डरों, बौद्ध मठों व स्थानीय लोगों के सहयोग से बौद्ध महोत्सव का सफल आयोजन भी होना तय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >