पंचायत उपचुनाव, नामांकन 24 जनवरी से

गया. त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदाें के लिए उप चुनाव 28 फरवरी काे किया जाना है. राज्य निर्वाचन आयाेग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) काे भेजे पत्र में उक्त निर्देश दिया है. पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना 23 जनवरी काे जारी हाेगी. उपचुनाव का पूरा शिड्यूल जिला […]

गया. त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदाें के लिए उप चुनाव 28 फरवरी काे किया जाना है. राज्य निर्वाचन आयाेग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) काे भेजे पत्र में उक्त निर्देश दिया है. पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना 23 जनवरी काे जारी हाेगी. उपचुनाव का पूरा शिड्यूल जिला पदाधिकारी काे भेजा जा चुका है. 28 फरवरी काे हाेनेवाले पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन की तिथि 24 जनवरी से 30 जनवरी तक निर्धारित की गयी है.

जिला पंचायत राज पदाधिकारी विनाेद कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा. स्क्रूटनी की अंतिम तारीख दाे फरवरी तक व नाम वापस तीन फरवरी काे शाम चार बजे तक ही लिये जा सकेंगे.

नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न आवंटित करा दिया जायेगा. 28 फरवरी काे सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान हाेगा व दाे मार्च काे सुबह आठ बजे से मतगणना हाेगी. राज्य निर्वाचन आयाेग के सचिव दुर्गेश नंदन ने सभी डीएम काे जारी निर्देश में बताया है कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 14 फरवरी काे किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >