रोड पर बह रहा शौचालयों का पानी

गया: गया जंकशन स्थित प्रवेश द्वार के पास बने शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण गया जंकशन में प्रवेश करने में यात्री व पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गया जंकशन ए-वन श्रेणी में आता है. साथ ही स्वच्छता में 46वां स्थान मिला है, लेकिन गया जंकशन […]

गया: गया जंकशन स्थित प्रवेश द्वार के पास बने शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इस कारण गया जंकशन में प्रवेश करने में यात्री व पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गया जंकशन ए-वन श्रेणी में आता है. साथ ही स्वच्छता में 46वां स्थान मिला है, लेकिन गया जंकशन में प्रवेश करने के लिए गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है. शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बहने और स्टेशन के आसपास गंदगी के कारण पूरे जंकशन में बदबू फैल रही है. गंदगी व बदबू के कारण यात्री उस रास्ते से न आकर जंकशन के निकासी द्वार से आते-जाते हैं. लेकिन, न तो रेलवे अधिकारियों को इसकी चिंता है और न ठेकेदारों को.
नाला जाम होने के कारण हो रही परेशानी
जंकशन से निकलनेवाला नाला करीमगंज व बाइपास से मिलता है. नाले के जाम होने के कारण शौचालय का पानी बाइपास की तरफ न जाकर सड़क पर जा रहा है. करीमगंज के पास बना नाला कुछ माह पहले जैसे-तैसे साफ करा कर पानी को पास कराया गया, लेकिन स्थिति फिर खराब हो गयी.
गंदगी फैलाने में अवैध दुकानों की भूमिका
जीआरपी के पास अवैध तरीके से बने होटल, टी स्टॉल व ठेलेवाले जंकशन परिसर में गंदगी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. होटलों से निकलनेवाला कूड़ा सड़क किनारे ही फेंक दिया जाता है. हालांकि नगर निगम की तरफ से कूड़े का उठाव होता है, लेकिन नगर कर्मचारियों की मानें तो डस्टबिनों में रखे कूड़े का ही उठाव किया जाता है. सड़क किनारे पड़े कूड़े को नगर निगम कर्मचारी नहीं उठाते हैं.
क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद ने बताया कि जंकशन परिसर में गंदा पानी बह रहा है. इसकी जानकारी नहीं है. निरीक्षण के दौरान देखा जायेगा. अगर ऐसा दिखा, तो ठेकेदारों व सफाई कर्मचारियों से सफाई करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >