नशाबंदी: सीमा से आनेवाली गाड़ियों को लेकर डीएम ने दिया निर्देश, सुबह सात बजे से वाहनों की आवाजाही पर रोक

गया: मानव शृंखला में सक्रिय सहभागिता के लिए जिले के सभी समाजसेवी संगठनाें, राजनैतिक दलाें, गैर सरकारी महत्वपूर्ण संस्थाआें से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आशा है कि गया में ह्यूमेन चेन को भरपूर साथ मिलेगा़ यह बातें समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार काे आयाेजित बैठक में डीएम कुमार रवि ने कहीं. वह मानव शृंखला की […]

गया: मानव शृंखला में सक्रिय सहभागिता के लिए जिले के सभी समाजसेवी संगठनाें, राजनैतिक दलाें, गैर सरकारी महत्वपूर्ण संस्थाआें से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आशा है कि गया में ह्यूमेन चेन को भरपूर साथ मिलेगा़ यह बातें समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार काे आयाेजित बैठक में डीएम कुमार रवि ने कहीं. वह मानव शृंखला की तैयारियाें को लेकर अधिकारियाें काे निर्देश दे रहे थे. उन्हाेंने कहा कि 16 जनवरी काे मॉक ड्रिल हुई, इससे काफी कुछ सीखने काे मिला. एक किलाेमीटर पर सेक्टर बनेगा. हर सेक्टर में पांच सब सेक्टर बनेंगे. सभी सेक्टर व सब सेक्टर प्रभारी निर्धारित ड्रेस में रहेंगे. उन्हें कैप व आइ कार्ड दिये जायेंगे, ताकि उनकी पहचान हाे सके. डीएम ने कहा कि निर्जन स्थानों पर लोगों को वाहनों से पहुंचाना हाेगा.
रिजर्व में रखे जायेंगे वाहन: जिला परिवहन पदाधिकारी लाेगाें काे परिवहन सुनिश्चित करायेंगे. रूट में जहां भी विद्यालय है, वहां वाहन व व्यक्तियाें काे रिजर्व रखना हाेगा. जहां जरूरत हाे, वहां उसे आसानी से पहुंचाया जा सकेगा. राज्य की सीमा के बॉर्डर से वाहनाें का परिचालन सुबह सात बजे से बंद रहेगा. डीएम ने ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए एनसीसी के कैडेट प्रतिनियुक्त करने के अनुराेध पर एनसीसी कमांडेंट ने कहा कि चार साै एनसीसी कैडेट फ्लाइंग रह कर यातायात में सहयाेग करेंगे. ह्यूमेन चेन में भाग लेने के लिए 21 जनवरी काे छात्र-छात्राएं सुबह नाै बजे से 10 बजे तक अपने-अपने स्थान पर पहुंच जायेंगे. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी काे हर किलाेमीटर पर एएनएम व एंबुलेंस रखने का निर्देश दिया. 33 एंबुलेंस रखे गये हैं. गश्त व स्टैटिक भी रहेंगे.
पानी के बाेतल लाने की अपील
डीएम ने लाेगाें से कहा कि अपने स्तर से लाेग पानी का बाेतल लेकर आएं आैर वापसी में जहां-तहां न फेंके. प्रशासनिक स्तर पर पानी के टैंकर की भी व्यवस्था रहेगी. जिला व प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित रहेगा. डीएम ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक आलाेक कुमार से कहा कि मूक-बधिर, नेत्रहीन विद्यालय, दिव्यांग व्यक्ति जाे सक्षम हाेंगे उन्हें ही मानव शृंखला में शामिल कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >