गया जंकशन से बच्चा मिला, भागा दलाल

गया : रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह व एक किरण अारोह की टीम ने मिल कर गया जंकशन स्थित प्लेटफाॅर्म नंबर एक से एक बच्चे को बरामद किया, जिसे श्रमिक बना कर ले जाया जा रहा था. एक किरण अरोह के निदेशक मनोज कुमार व अध्यक्ष ऋतु प्रिया ने बताया कि एक बच्चा प्लेटफॉर्म नंबर एक […]

गया : रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह व एक किरण अारोह की टीम ने मिल कर गया जंकशन स्थित प्लेटफाॅर्म नंबर एक से एक बच्चे को बरामद किया, जिसे श्रमिक बना कर ले जाया जा रहा था. एक किरण अरोह के निदेशक मनोज कुमार व अध्यक्ष ऋतु प्रिया ने बताया कि एक बच्चा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टी-स्टॉल के पास खड़ा था.

पूछताछ के दौरान बच्चे ने बताया कि वह गांव के एक अंकल के साथ जयपुर जा रहा है. बच्चा खिजरसराय प्रखंड के सैयादपुर गांव के रहनेवाले सुरेश मांझी का 13 वर्षीय बेटा ललेंद्र कुमार बताया जाता है. ललेंद्र ने पुलिस व संस्था के सदस्यों को बताया कि जो व्यक्ति उसे ले जा रहा था वह उसके गांव के पास का ही रहनेवाला है. उसके पास तीन और बच्चे थे. इधर, रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि बच्चे को चाइल्ड लाइन में सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >