ऑटो से बौद्ध श्रद्धालु का बैग गिरा

बोधगया : कालचक्र पूजा में शामिल होने आये एक बौद्ध श्रद्धालु का बैग ऑटो से गिर गया व तेज गति में ऑटो आगे चला गया. इसके बाद आसपरास के दुकानदारों ने इसकी सूचना बोधगया थाने को दी और पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया. दरअसल, शनिवार की शाम 80 फुट बुद्ध मूर्ति […]

बोधगया : कालचक्र पूजा में शामिल होने आये एक बौद्ध श्रद्धालु का बैग ऑटो से गिर गया व तेज गति में ऑटो आगे चला गया. इसके बाद आसपरास के दुकानदारों ने इसकी सूचना बोधगया थाने को दी और पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया. दरअसल, शनिवार की शाम 80 फुट बुद्ध मूर्ति के पास एक ऑटो पर सवार कुछ बौद्ध श्रद्धालुओं ने अपने सामान को ऑटो के पीछे रख दिया था व बीच वाली सीट पर बैठे हुए थे. एक ठोकर पर ऑटो में पीछे रखे बैगों में एक बैग नीचे गिर गया,

पर ऑटो आगे बढ़ता चला गया. लोगों ने आवाज लगायी, लेकिन आॅटो नहीं रुका. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बोधगया थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि बैग में कपड़े हैं, पर बैग किसका है, यह पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने बताया कि इसके लिए अनाउंस कराया गया है व सभी पुलिस शिविरों में भी इसकी जानकारी दे दी गयी है.उन्होंने बताया कि आसपास के दुकानदारों ने बैग गिरने की सूचना पुलिस को दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >