जमीन मालिक से डीएसपी ने की बातचीत

दो पक्षों में जमीन को लेकर है विवाद मानपुर : मानपुर उदासीन संगत के पास पांच दिनों से धरने पर बैठे यूनियन के लोगों व जमीन -बेचने व खरीद करनेवाले लोगों के साथ शनिवार को डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बात कर मामले को शांत करने की पहल की. इस मौके पर भाकपा माले के […]

दो पक्षों में जमीन को लेकर है विवाद

मानपुर : मानपुर उदासीन संगत के पास पांच दिनों से धरने पर बैठे यूनियन के लोगों व जमीन -बेचने व खरीद करनेवाले लोगों के साथ शनिवार को डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बात कर मामले को शांत करने की पहल की. इस मौके पर भाकपा माले के नेता निरंजन कुमार, भूमि मुक्ति संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव विद्रोही ने अपनी बातें रखीं व प्रमाण स्वरूप दस्तावेज प्रस्तुत किये.
वहीं दूसरी तरफ जमीन खरीद करनेवाले लोगों ने भी अपनी जमीन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया. सीओ राम विनय शर्मा ने दोनों की बातों को जानने के बाद न्यायालय के आदेश के खिलाफ कोई पहल नहीं करने की बात कही. श्री शर्मा ने बताया कि संगत जमीन का मामला काफी पुराना है. इसके लिए एक पक्ष ने उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खट- खटाया है, लेकिन न्यायालय ने जमीन खरीद करनेवालों के पक्ष में फैसला दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >