संगठन को मजबूत करने पर कार्यकर्ता हों गंभीर : अरविंद

बाराचट्टी : बाराचट्टी विधान सभा क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर सरवा बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष तौसीफुर रहमान खां, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पू खां मौजूद थे. कार्यकर्ता सम्मेलन […]

बाराचट्टी : बाराचट्टी विधान सभा क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर सरवा बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष तौसीफुर रहमान खां, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पू खां मौजूद थे. कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजक सरवां पंचायत के पूर्व मुखिया जबलुद्दीन खां ने माला पहनाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया.

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बाराचट्टी विधान सभा क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिनको खत्म करने की जरूरत है. इसके लिए कार्यकर्ता मजबूत संगठन बनाकर लड़ाई लड़े. इसके लिए गंभीर होना पड़ेगा.जिलाध्यक्ष तौसीफुर रहमान खा ने कहा कि बाराचट्टी में पार्टी ने प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद को हटा कर उनकी जगह पूर्व मुखिया जबलुद्दीन खान को नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है. इस मौके पर लोजपा के युवा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, केदार पासवान, संजय प्रसाद, सुरज गुप्ता, मजहर हुसैन, लक्ष्मण पासवान, वीरेंद्र पासवान सहित अन्य लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >