लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

गया. रसलपुर स्थित भगवती फिलिंग स्टेशन से बुधवार की रात हुई करीब दो लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस को घटना के तीन बाद भी किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है. घटना के तीन बाद भी जांच टीम एक निश्चित दिशा तय नहीं कर पा रही है. जांच टीम हवा में ही […]

गया. रसलपुर स्थित भगवती फिलिंग स्टेशन से बुधवार की रात हुई करीब दो लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस को घटना के तीन बाद भी किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है. घटना के तीन बाद भी जांच टीम एक निश्चित दिशा तय नहीं कर पा रही है. जांच टीम हवा में ही खाक छान रही है. गौरतलब है कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार लुटेरों ने भगवती फिलिंग स्टेशन को लूट लिया था. लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को न केवल पीटा था, बल्कि उन्हें बंधक भी बना लिया था. बदमाश कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गये थे. लुटेरे कर्मचारियों के मोबाइल भी लूट ले गये थे.

पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने की वजह से लुटेरों का फुटेज कैमरे में कैद नहीं हो सका था. इसकी वजह से पुलिस की चुनौती बढ़ गयी है. पुलिस लुटेरों की शिनाख्त अब तक नहीं कर पायी है.

इतना ही नहीं उसके मुखबिर यह भी पता नहीं लगा पाये हैं कि घटना देने वाले कहां के थे. हालांकि, इस काम में बेलागंज व चाकंद पुलिस लगी हुई है, लेकिन इन दोनों थानों की पुलिस को अब तक लुटेरों के बाबत कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं हुई है. इधर, पेट्रोल पंप के मालिक उपेंद्र कुमार का कहना है कि संबंधित मामले को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के समक्ष रखा जायेगा. एसोसिएशन की ओर से भरोसा दिया गया है कि समय रहते पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया, तो एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >