जानलेवा हमले में सात साल का कारावास

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (छह) धर्मेंद्र कुमार जायसवाल की अदालत में कोंच थाना कांड संख्या 100/07 के तीन अभियुक्त बाल्की मिस्त्री, अजय मिस्त्री व रिंकू देवी को सात साल की सजा सुनायी गयी है. घटना 11 अगस्त 2007 के ढाई बजे दिन की है. इस कांड के सूचक मननपुर-मोंक निवासी विजेंद्र प्रसाद […]

गया : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (छह) धर्मेंद्र कुमार जायसवाल की अदालत में कोंच थाना कांड संख्या 100/07 के तीन अभियुक्त बाल्की मिस्त्री, अजय मिस्त्री व रिंकू देवी को सात साल की सजा सुनायी गयी है. घटना 11 अगस्त 2007 के ढाई बजे दिन की है. इस कांड के सूचक मननपुर-मोंक निवासी विजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी में कहा था कि उपले बनाने पर हुए विवाद में उनके बेटे निर्भय कुमार पर बाल्की मिस्त्री व अजय मिस्त्री ने जानलेवा हमला किया था. इस मामले में धारा 308 के दूसरे भाग के तहत बाल्की व अजय को सात वर्ष, धारा 324 में सिर्फ बाल्की को तीन वर्ष व धारा 506 के द्वितीय भाग से रिंकू देवी को सात वर्ष की सजा सुनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >