बाजार में विकसित हो रहे हैं रोजगार के नये-नये अवसर

गया: श्रम संसाधन विभाग ने 21 जून को नियोजन मेले का आयोजन आइटीआइ स्थित संयुक्त श्रम भवन में किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वैश्वीकरण के इस दौर में बाजारों में नियोजन के नये-नये अवसर विकसित हो रहे हैं. विभाग द्वारा मेले का आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का […]

गया: श्रम संसाधन विभाग ने 21 जून को नियोजन मेले का आयोजन आइटीआइ स्थित संयुक्त श्रम भवन में किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वैश्वीकरण के इस दौर में बाजारों में नियोजन के नये-नये अवसर विकसित हो रहे हैं.

विभाग द्वारा मेले का आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. पहले के नियमों में परिवर्तन कर नियोजन मेले का आयोजन साल में तीन बार करने का निर्णय लिया गया है.

श्री सिन्हा ने बताया कि 21 जून को लगनेवाले मेले में 21 नियोजक संस्थानों ने भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की है. इसके साथ ही यशस्वी ग्रुप ने भी मेले में आने की स्वीकृति दी है. यशस्वी ग्रुप द्वारा इंटर व आइटीआइ किये स्टूडेंट्स के लिए एक जांच परीक्षा आयोजित कर सफल विद्यार्थियों को रोजगार व आगे पढ़ने की सुविधा मुहैया करायेगा. उन्होंने बताया कि नियोजन मेले में नियोजक संस्थानों के नियमों में विभाग द्वारा किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >