पुरस्कृत हुए बेहतर करनेवाले स्टूडेंट्स

गया: मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लानेवाले छात्र-छात्राओं को बोधगया स्थित सिद्धार्थ कंपैशन स्कूल परिसर में पुरस्कृत किया गया. सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे स्कूल से पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर स्थान लानेवाले स्टूडेंट्स को स्कूल के निदेशक कुक थी त्रान व अन्य लोगों की मौजूदगी में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित […]

गया: मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लानेवाले छात्र-छात्राओं को बोधगया स्थित सिद्धार्थ कंपैशन स्कूल परिसर में पुरस्कृत किया गया.
सिद्धार्थ कंपैशन ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे स्कूल से पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर स्थान लानेवाले स्टूडेंट्स को स्कूल के निदेशक कुक थी त्रान व अन्य लोगों की मौजूदगी में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. स्कूल के सचिव विवेक कुमार कल्याण ने बताया कि 2016 की मैट्रिक परीक्षा में स्कूल के स्टूडेंट्स प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, दर्पण कुमारी, अमित कुमार व अनु कुमारी ने प्रथम श्रेणी से पास किया है.
साथ ही, जितेंद्र कुमार, चांद कुमार व अनुज कुमार ने दूसरी श्रेणी व विक्की कुमार ने तृतीय श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल इंडिया ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत भी यहां से 52 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. कंप्यूटर सीखने के साथ ये सभी स्टूडेंट्स मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करने आदि की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >