कुएं में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र के पोवा में कुएं में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पर फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.

फतेहपुर. फतेहपुर थाना क्षेत्र के पोवा में कुएं में गिरने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पर फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया. प्रभारी थाना प्रभारी रामकृपाल यादव ने बताया कि पोवा निवासी जगलाल चौधरी घर में अकेले रहते थे. रविवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकाले थे. अंधेरे के कारण वह कुएं में गिर गया. सोमवार की सुबह शव ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी. वहीं उसके छोटे बेटे को घटना जानकारी भेज दी गयी है. छोटा बेटा कोलकाता में काम करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >