बेबी डॉल मैं सोने दी...

बेबी डॉल मैं सोने दी…फ्लैग…प्रभात खबर फन फेस्ट. आखिरी दिन सिंगर केली ने मचायी धूमसंवाददाता, गया आ रे प्रीतम प्यारे ….और दर्शक अपनी कुरसियां छोड़ झूमने लगे. प्रभात खबर फन फेस्ट में प्रस्तुति देने पहुंची सिंगर केली ने जैसे ही गाने का मुखड़ा शुरू किया दर्शक दीवाने हो गये. पूरा गांधी मैदान कैली की धुन […]

बेबी डॉल मैं सोने दी…फ्लैग…प्रभात खबर फन फेस्ट. आखिरी दिन सिंगर केली ने मचायी धूमसंवाददाता, गया आ रे प्रीतम प्यारे ….और दर्शक अपनी कुरसियां छोड़ झूमने लगे. प्रभात खबर फन फेस्ट में प्रस्तुति देने पहुंची सिंगर केली ने जैसे ही गाने का मुखड़ा शुरू किया दर्शक दीवाने हो गये. पूरा गांधी मैदान कैली की धुन में रम गया था. क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी एक ही रंग में दिख रहे थे. गौरतलब है कि सोमवार को प्रभात खबर के फन फेस्ट कार्यक्रम का समापन था. इस मौके पर जानी-मानी गायिका कैली परफॉरमेंस देने पहुंची थीं. केली के पहुंचने के पहले से पहले गांधी मैदान का माहौल रंगीन हो गया था. हालांकि केली के परफॉरमेंस से पहले विभिन्न डांस ग्रुप के कलाकारों ने समां बांधा व अपने परफॉरमेंस से दर्शक को रोमांचित कर दिया. कैली के स्टेज पर पहुंचते ही दर्शक झूमने लगे. उन्होंने बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया…….., चिटियां कलाइयां वे……… बेबी डॉल मैं सोने दी……. मेरे फोटो को सीने से यार……. आदि गीतों को गाकर लोगों को खूब झूमाया. गौरतलब है कि प्रभात खबर द्वारा नये वर्ष के स्वागत को लेकर गांधी मैदान में फन फेस्ट का आयोजन स्थानीय 31 दिसंबर से चार जनवरी तक किया गया था. केली के अलावा यश डांस एकेडमी ने शहीद जवानों की याद में संदेशे आते हैं….. गाने पर भव्य प्रस्तुति दी. वहीं यंग स्टार क्लब व पूर्णिमा डांस कंपनी के कलाकारों ने भी वेहतरीन प्रस्तुति दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >