लावारिस हालत में मिली 52 बोतल विदेशी शराब

लावारिस हालत में मिली 52 बोतल विदेशी शराब

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ की टीम ने गया-कोडरमा रेलखंड पर एक विशेष अभियान चलाकर लावारिस हालत में विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के साथ आरक्षी ब्रजेंद्र प्रताप सिह, आरक्षी रामाश्रय कुमार और आरक्षी पूरण चंद मीना ने एक लावारिस बैग देखा. बैग के बारे में रेलयात्रियों से पूछताछ की गयी. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बैग को खोला, तो उसमें 52 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. विदेशी शराब के मामले में रेल थाने में अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे कर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >