शहर में रोड-नाली पर खर्च होंगे 10 करोड़

गया: गया शहर के विभिन्न मुहल्लों में जल्द ही रोड व नाली आदि का निर्माण शुरू होगा. नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित लगभग 10 करोड़ रुपये की योजना को जमीन पर उतारने के लिए तकनीकी स्तर पर काम शुरू हो गया है. कुछ योजनाओं के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है, तो कुछ को […]

गया: गया शहर के विभिन्न मुहल्लों में जल्द ही रोड व नाली आदि का निर्माण शुरू होगा. नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित लगभग 10 करोड़ रुपये की योजना को जमीन पर उतारने के लिए तकनीकी स्तर पर काम शुरू हो गया है.
कुछ योजनाओं के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है, तो कुछ को स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है. राज्य योजना मद, बीआरजीएफ व राज्य चतुर्थ वित्त योजना से चयनित इन योजनाओं के तहत शहर के विभिन्न मुहल्लों में रोड व नाली निर्माण बनाये जायेंगे. कई वार्डो में नालों पर ढक्कन भी लगाये जायेंगे.
वार्ड 35 में पानी के लिए बिछेगा पाइप : इन 10 करोड़ रुपये में से कुछ पैसे वार्ड संख्या 35 में पानी सप्लाइ की पाइप लाइन के विस्तार पर खर्च होंगे. वार्ड पार्षद आनंद कुमार ने बताया वार्ड में पानी की अधिक समस्या है. इसी लिए उन्होंने निगम से जलापूर्ति योजना ली है. इसके तहत पूरे वार्ड में पानी सप्लाइ के लिए पाइप बिछायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >