आरटीपीएस काउंटर का बुरा हाल, परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 9:33 AM

विज्ञापन

गया: नगर प्रखंड के आरटीपीएस कार्यालय से काम पूरा कराना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों को बिना काम कराये वापस लौटना पड़ता है. गौरतलब है कि आरटीपीएस काउंटर पर उतनी देर ही काम हो पाता है, जितनी देर बिजली रहती है. बिजली […]

विज्ञापन

गया: नगर प्रखंड के आरटीपीएस कार्यालय से काम पूरा कराना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है. घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों को बिना काम कराये वापस लौटना पड़ता है. गौरतलब है कि आरटीपीएस काउंटर पर उतनी देर ही काम हो पाता है, जितनी देर बिजली रहती है. बिजली कटते ही काम रूक जाता है.

यहीं हाल मंगलवार को था. दूर-दराज से आये लोग लाइन में लगे थे. लेकिन, बिजली के नहीं रहने पर आवेदन जमा नहीं लिया जा रहा था. आरटीपीएस कार्यालय में जेनेरेटर लगाया गया है. लेकिन, वह खराब पड़ा है. आरटीपीएस कार्यालय में पिछले दो सालों से यूपीएस खराब पड़ा हुआ है. वहीं, जेनेरेटर भी किसी काम का नहीं है. बिजली रहती है, तो काम होता है. बिजली कटते ही काम रूक जाता है.

आरटीपीएस काउंटर पर काम कराने आये अमित कुमार, मनोज प्रसाद, वसंत कुमार, अंजलि कुमारी, शोभा कुमारी व सुनीता कुमारी सहित अन्य ने बताया कि करीब तीन घंटे से काउंटर पर लाइन लगा कर खड़े हैं. लेकिन, आवेदन जमा नहीं हो सका. कर्मचारियों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से काम नहीं हो पा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन