वीजा का समय खत्म, दो विदेशी नागरिकों को जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 9:16 AM

विज्ञापन

बोधगया: वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद बोधगया में जमे रहने के कारण बोधगया पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को बुधवार को जेल भेज दिया. बोधगया के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक बटलर टेरि व स्विट्जरलैंड की नागरिक माया के वीजा की अवधि समाप्त हो गयी थी. विदेशी शाखा के निर्देश पर […]

विज्ञापन
बोधगया: वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद बोधगया में जमे रहने के कारण बोधगया पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को बुधवार को जेल भेज दिया. बोधगया के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक बटलर टेरि व स्विट्जरलैंड की नागरिक माया के वीजा की अवधि समाप्त हो गयी थी.

विदेशी शाखा के निर्देश पर उक्त विदेशी नागरिकों को बोधगया थाने में बुलाया गया व वीजा की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि ब्रिटिश नागरिक के वीजा की अवधि 30 दिसंबर व स्विट्जरलैंड की नागरिक के वीजा की अवधि 15 जनवरी को समाप्त हो गयी थी. इसके बावजूद दोनों बोधगया में ठहरे हुए थे.

उन्होंने बताया कि वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अनधिकृत रूप से रहने के आरोप में विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन