मदर प्राइड में भी मना बाल दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2014 5:02 PM
गया. शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित मदर प्राइड स्कूल में भी शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को गुलाब के साथ याद किया, तो शिक्षकों, प्राचार्या रजनी वर्मा व डायरेक्टर विनीत कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. छात्र-छात्राओं […]
गया. शहर की चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित मदर प्राइड स्कूल में भी शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को गुलाब के साथ याद किया, तो शिक्षकों, प्राचार्या रजनी वर्मा व डायरेक्टर विनीत कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विनीत कुमार ने बताया कि एक बार पंडित नेहरू ने अपने घर में पिंजड़े में बंद तोते को उड़ा दिया. उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने उनसे पूछा कि तोते को क्यों उड़ा दिया? उन्होंने जवाब दिया कि लोग आजादी के लिए बेचैन हैं, उसी प्रकार तोता भी आजाद रहना चाहता है, इसलिए उन्होंने उसे आजाद कर दिया. इससे मोतीलाल नेहरू भी प्रभावित हुए. उससे उनके मनोभाव का पता चलता है. इस अवसर पर खेल-कूद, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं के साथ फूड फेस्ट का भी आयोजन किया गया. फेस्ट में बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में एम सिंह, गुरुदास कोनार, संतोष सेन, नवनीत सिंह, रवि आनंद व श्वेता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










