बिजली से जुड़ीं समस्याएं सुनेगी समिति

पहल. इंडिया पावर कंपनी ने गठित की समन्वय समिति समन्वय समिति में समाजसेवी व आइपीसीएल के अधिकारीसंवाददाता, गयाइंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने व उनको जल्द निबटाने के लिए समन्वय समिति गठित की है. समिति हर माह उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर बिजली से जुड़ी समस्याओं से रूबरू होंगी. समिति […]

पहल. इंडिया पावर कंपनी ने गठित की समन्वय समिति समन्वय समिति में समाजसेवी व आइपीसीएल के अधिकारीसंवाददाता, गयाइंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने व उनको जल्द निबटाने के लिए समन्वय समिति गठित की है. समिति हर माह उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर बिजली से जुड़ी समस्याओं से रूबरू होंगी. समिति में इंडिया पावर के अधिकारी व शहर के समाजसेवी शामिल हैं. इंडिया पावर के एजीएम राकेश रंजन ने बताया कि समन्वय समिति शहर के बिजली उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से रूबरू होगी और उन्हें निबटाने के लिए कंपनी के साथ सेतु का काम करेगी. उन्होंने बताया कि समिति बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कंपनी को सुझाव भी देगी. कौन-कौन हैं समन्वय समिति में अध्यक्ष-सिद्धार्थ मेहता (इंडिया पावर के सीइओ), सचिव-राकेश रंजन (एजीएम), मानक सदस्य-सुबोध त्यागी (जीएम-तकनीकी), रविशंकर शुक्ला (जीएम वाणिज्य), समाजसेवी अनिल स्वामी, मसूद मंजर, मणिलाल बारिक, गोपाल लाल पटवा, कौशलेंद्र प्रताप, अर्जुन यादव व श्याम सिंह, संजय कुमार सिंह. आमंत्रित सदस्य-बोनिया बोस, प्रफुल्ल कटियार व यश सैनी (इंडिया पावर के अधिकारी).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >