संवाददाता, गयानगर प्रखंड के अंतर्गत 16 पंचायतों व 46 वार्ड के लाभुकों की सूची तैयार की जा रही है. इस संबंध में बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि लाभुकों की सूची तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पेंशन का वितरण पंचायत व वार्ड में ही किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत व वार्ड में 17 नवंबर से पेंशन वितरण का कार्य शुरू किया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि इंदिरा गांधी वृद्धा वस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी नि:शक्तता पेंशन योजना, राज्य सुरक्षा पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना सहित अन्य पेंशनों का वितरण किया जायेगा. बीडीओ ने बताया कि लाभुकों को नगर प्रखंड के बाजार समिति आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस कारण पेंशन पंचायत व वार्ड में ही बांटा जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायत सेवक, टोला सेवक, वार्ड सदस्यों को तैनाती की गयी है. बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों को परेशानी न हो इसके लिए पंचायत बार काउंटर लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि नाम पुकारने के बाद भी पेंशन दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सूची तैयार कर ली गयी है. उसी के आधार पर नाम पुकारा जायेगा, साथ ही मौके पर ही पेंशनों का वितरण किया जायेगा. खबर पढ़ ली गयी है………… रोहित कुमार
17 से बांटे जायेंगे पेंशन, सूची तैयार
संवाददाता, गयानगर प्रखंड के अंतर्गत 16 पंचायतों व 46 वार्ड के लाभुकों की सूची तैयार की जा रही है. इस संबंध में बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि लाभुकों की सूची तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पेंशन का वितरण पंचायत व वार्ड में ही किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत व वार्ड […]
