हटाये गये मजदूरों को रखने का निर्देश

प्रतिनिधि,खिजरसरायअतरी प्रखंड के खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षक एसडीओ संजय शर्मा के द्वारा किया गया. एसडीओ संजय शर्मा को शिकायत मिली थी कि कुलदीप मांझी (मालती)के डीलर का अनाज संवेदक द्वारा नहीं पहुंचाया गया है. जबकि एसओआई हुआ है, तथा पूर्व में कार्यरत 12 मजदूरों को हटा दिया गया है. जो भुखमरी के […]

प्रतिनिधि,खिजरसरायअतरी प्रखंड के खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षक एसडीओ संजय शर्मा के द्वारा किया गया. एसडीओ संजय शर्मा को शिकायत मिली थी कि कुलदीप मांझी (मालती)के डीलर का अनाज संवेदक द्वारा नहीं पहुंचाया गया है. जबकि एसओआई हुआ है, तथा पूर्व में कार्यरत 12 मजदूरों को हटा दिया गया है. जो भुखमरी के शिकार है. जांच के दौरान एसडीओ ने यह भी पाया है. ट्रैक्टर पर पंचायत का नाम नहीं लिखा हुआ है. डीलरों को दुकान पर तौल कर अनाज संवेदक द्वारा नहीं दिया जा रहा है. इस मामले में सहायक गोदाम प्रबंधक के प्रतिवेदन पर ट्रांसपोर्टर पिंटू कुमार के प्रतिवेदन पर अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, 12 मजदूरों को कार्य पर रखने का निर्देश भी सहायक गोदाम प्रबंधक को दिया गया है. एसडीओ संजय शर्मा ने बताया को जनवितरण में कोताही बरतने वाले नहीं बख्से जायेंगे. डीलर का लाइसेंस किया रद्दप्रतिनिधि,खिजरसरायनीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी संजय शर्मा ने दरियापुर पंचायत के किशुनपुरा के जनवितरण विक्रेता कुलदीप मांझी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. डीलर के बोर में एसडीओ से शिकायत की गयी थी कि डीलर कुलदीप मांझी टोला सेवक के पद पर भी कार्यरत है. कार्यपालक दंडाधिकारी मोहम्मद कलामउद्दीन व सहायक आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जांच में इसकी पुष्टि हुई थी. इस आधार पर कुलदीप मांझी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी कि वो टोला सेवक बने रहना चाहते है या जनवितरण विक्रेता जिसका जवाब नहीं दिया गया. इस आधार पर लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >