शिक्षा दिवस पर डीएवी स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली

फोटो मानपुर 01 कैप्सन मुफस्सिल थाना परिसर में छात्र-छात्राओं को हरी झंडी देकर रवाना करते डीएसपी एमके आनंद प्रतिनिधि , मानपुर मुफस्सिल थाना परिसर से मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कइया के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के 126 वीं जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को मनाते हुए […]

फोटो मानपुर 01 कैप्सन मुफस्सिल थाना परिसर में छात्र-छात्राओं को हरी झंडी देकर रवाना करते डीएसपी एमके आनंद प्रतिनिधि , मानपुर मुफस्सिल थाना परिसर से मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कइया के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के 126 वीं जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को मनाते हुए समाज को शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया . इस रैली को वजीरगंज कैंप के डीएसपी एमके आनंद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया . इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बच्चों को मिठाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना किया. छात्रों ने रैली के साथ-साथ साफ-सफाई व शिक्षा के प्रति जागरू कता फैलाने का काम किया . यह रैली मानपुर शहर के कई सड़कों पर से गुजरने का काम किया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >