फोटो-प्रतिनिधि,बेलागंजनगर प्रखंड के पीर बिगहा के एक ग्रामीण के घर ऊपर से 11 हजार बिजली प्रवाहित तार गुजरने से परिजनों करंट लगने की आशंका से हमेशा दहशत बना रहती है. घर के ऊपर से करंट प्रवाहित तार गुजरने से परिजन भय से छत पर जाने में डरे-सहमे रहते है. इस संबंध में पीर बिगहा गांव के मोहम्मद आलम व इबरार आलम ने बताया कि मेरे घर के छत के ऊपर से 11 हजार बिजली आपूर्ति लाइन का तार गुजरने से छत पर जाना व उपर कुछ कार्य करना मुश्किल हो गया है हालांकि, तार लगाते समय बिजली विभाग के कर्मियों से घर से अलग हटकर तार लगाने का आग्रह किया था. लेकिन, किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. जबकि , मेरे घर में दो भाइयों के कुल बारह बच्चे है. जो कभी -कभार खेल-खेल में घर के छत पर जाते रहते है. यही नहीं, बल्कि कई बार बच्चे बिजली तार के संपर्क में आने से बाल -बाल बच गये है. मोहम्मद इजहार व मोहम्मद इबारार ने बिजली विभाग के आलाधिकारियों से घर के ऊपर से गुजरे 11 हजार को हटवाने के लिए मांग किया है.
घर के ऊपर से 11000 बिजली का तार गुजरने से दहशत
फोटो-प्रतिनिधि,बेलागंजनगर प्रखंड के पीर बिगहा के एक ग्रामीण के घर ऊपर से 11 हजार बिजली प्रवाहित तार गुजरने से परिजनों करंट लगने की आशंका से हमेशा दहशत बना रहती है. घर के ऊपर से करंट प्रवाहित तार गुजरने से परिजन भय से छत पर जाने में डरे-सहमे रहते है. इस संबंध में पीर बिगहा गांव […]
