केंद्रीय ट्रिब्यूनल गठन की मांग

संवाददाता, गयातिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बधाई देते हुए परियोजना के लिए काफी सक्रिय रहने की मांग की है.ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. पत्र में कहा […]

संवाददाता, गयातिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बधाई देते हुए परियोजना के लिए काफी सक्रिय रहने की मांग की है.ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियोजना की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. पत्र में कहा गया है कि तिलैया जलाशय से दो लाख एकड़ फुट पानी ढाढ़र नदी को नहीं दिये जाने से दक्षिण बिहार के जिले सूखे की चपेट में है. अधिवक्ता सिंह ने मुख्यमंत्री से केंद्रीय ट्रिब्यूनल गठन के लिए केंद्र सरकार के पास याचिका भेजने की मांग की है. जबकि स्थानीय सांसद से समिति के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मिलाने की मांग की है.————————-अभय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >