गया. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गुरुवार की सुबह घुघरीटांड़ बाइपास से लेकर सीताकुंड व विष्णुपद परिक्षेत्र की सड़कों पर जाम का नजारा देखने को मिला. बसों व छोटी गाडि़यों से दूसरी जगहों से भी लोग फल्गु स्नान करने पहुंचे थे. कार्तिक पूर्णिमा में गयाश्राद्ध का भी बड़ा महत्व है. इसकी वजह से पिंडदानियों की भी भीड़ काफी थी. उधर फल्गु स्नान कर विष्णुपद समेत अन्य मंदिरों में पूजा करनेवालों की आवाजाही से सड़कें भरी थी. घुघरीटांड़ बाइपास पर सुबह आठ से 10 बजे तक जाम में सैकड़ों गाडि़यों फंसी रहीं. सड़क के दोनों किनारे पर सब्जी दुकानदारों व ठेले से अतिक्रमित सड़कों पर फल्गु पुल तक गाडि़यां की कतार लगी थी.
सुबह दो घंटे जाम रहा बाइपास
गया. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गुरुवार की सुबह घुघरीटांड़ बाइपास से लेकर सीताकुंड व विष्णुपद परिक्षेत्र की सड़कों पर जाम का नजारा देखने को मिला. बसों व छोटी गाडि़यों से दूसरी जगहों से भी लोग फल्गु स्नान करने पहुंचे थे. कार्तिक पूर्णिमा में गयाश्राद्ध का भी बड़ा महत्व है. इसकी वजह से पिंडदानियों की भी […]
