फोटो- बोधगया 12 ( नगर पंचायत के पास छठ पर्व के पहले झाड़ू लगा कर सफाई करते उपाध्यक्ष व नपं के अन्य कर्मचारी.) संवाददाता, बोधगया छठ पर्व के पहले सड़कों को साफ-सुथरा रखने को लेकर बुधवार को नगर पंचायत (नपं) के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत के सिटी मैनेजर, जेइ व अन्य कर्मचारियों के साथ मिल कर नगर पंचायत के पास लगायी गयी फलों की दुकानों से निकलने वाले कचरे को साफ किया. उपाध्यक्ष द्वारा साफ-सफाई किये जाने के बाद अन्य दुकानदारों भी कचरे को हटाने के लिए सक्रिय हो गये. उधर, छठ को लेकर बुधवार को जेनामिताभ वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक जीने पेरे ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ सफाई अभियान चला कर गांधी चौक व गोदाम रोड में सड़कों पर फैले कचरे को साफ किया.
नपं के उपाध्यक्ष व कर्मचारियों ने की सफाई
फोटो- बोधगया 12 ( नगर पंचायत के पास छठ पर्व के पहले झाड़ू लगा कर सफाई करते उपाध्यक्ष व नपं के अन्य कर्मचारी.) संवाददाता, बोधगया छठ पर्व के पहले सड़कों को साफ-सुथरा रखने को लेकर बुधवार को नगर पंचायत (नपं) के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उपाध्यक्ष ने नगर […]
