धूमधाम से मनाया गया त्योहार बाराचट्टी.बाराचट्टी मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का त्योहार हर्ष व उल्लास पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर लोगों ने पशु को धोकर गौशाला की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की. इस मौके पर क्षेत्र के कई इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना बाराचट्टी.मध्य विद्यालय भदेया में सीएम जीतन राम मांझी के 26 अक्तूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सिटी एसपी राकेश कुमार, डीएसपी अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल, हेली पैड व आसपास के इलाकों का मुआयना किया. सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन विशेष चौकसी बरत रहा है.अपहरण का मामला दर्ज बाराचट्टी.मोहनपुर के अंबातरी गांव के 14 वर्षीय पप्पू कुमार नामक छात्र के अपहरण का मामला शुक्रवार को स्थानीय थाने में दर्ज हुआ है. इस संबंध में पप्पू कुमार के पिता सुरेश शर्मा ने अज्ञात लोगों पर बेटे का अपहरण कर लेने की शंक जताते हुए मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बाराचट्टी की तीन खबरें
धूमधाम से मनाया गया त्योहार बाराचट्टी.बाराचट्टी मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का त्योहार हर्ष व उल्लास पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर लोगों ने पशु को धोकर गौशाला की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की. इस मौके पर क्षेत्र के कई इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम स्थल का किया मुआयना […]
