गांव के लोगों ने चलाया सफाई अभियान

फोटो-01 रोहित कुमार (साफ-सफाई करते ग्रामीण)संवाददाता, गयामानपुर प्रखंड के रसलपुर गांव में बुधवार को दीपावली व छठ पूजा को लेकर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का आयोजन किया. इसका नेतृत्व उमेश ने किया. इस दौरान गांव के लोगों ने सूर्य मंदिर से लेकर गांव के सड़क, गली व […]

फोटो-01 रोहित कुमार (साफ-सफाई करते ग्रामीण)संवाददाता, गयामानपुर प्रखंड के रसलपुर गांव में बुधवार को दीपावली व छठ पूजा को लेकर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का आयोजन किया. इसका नेतृत्व उमेश ने किया. इस दौरान गांव के लोगों ने सूर्य मंदिर से लेकर गांव के सड़क, गली व नाली का सफाई किया. साथ ही गांव के लोगों ने स्वच्छता रैली भी निकाली. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को कई जानकारियां भी दिया. उन्होंने कहा कि अपने घर व सड़क के आसपास के जगहों को साफ रखना चाहिए. उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए आपसी भाईचारा का संदेश दिया. इस मौके पर पप्पू सिंह, पप्लु सिंह सहित गांव के ग्रामीण शामिल थे. खबर पढ़ ली गयी है……………. रोहित कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >