छह सौ लीटर केरोसिन के साथ वाहन जब्त

फोटो मानपुर . 02 बुनियादगंज थाना मे लगी टाटा मैजिक वाहन प्रतिनिधि मानपुर . गया-टेउसा मुख्य मार्ग पर खांजहांपुर के पास बुनियादगंज थाना कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा मैजिक वाहन को जांच किया. जांच के दौरान उस वाहन पर तीन ड्राम केरोसिन कालाबाजारी के लिए मानपुर बाजार लाया जा रहा […]

फोटो मानपुर . 02 बुनियादगंज थाना मे लगी टाटा मैजिक वाहन प्रतिनिधि मानपुर . गया-टेउसा मुख्य मार्ग पर खांजहांपुर के पास बुनियादगंज थाना कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा मैजिक वाहन को जांच किया. जांच के दौरान उस वाहन पर तीन ड्राम केरोसिन कालाबाजारी के लिए मानपुर बाजार लाया जा रहा था . इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि वाहन चालक से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ. खिजरसराय के मनीष कुमार नामक व्यक्ति तेल को मानपुर बाजार के मनोज कुमार के वाहन पर लाद कर भेजा था. इस मामले में चालक व खलासी दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. श्री सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वाहन पर छह सौ लीटर तेल पाया गया. चालक खिजरसराय के होरमा गांव का रहने वाला है व खलासी की पहचान विनोद कुमार के रुप में की गयी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >