बच्चों व शिक्षिकाओं ने बनायी रंगोलियां

शांति निकेतन एकेडमी में मनी दीपावलीशिक्षकों ने कम-से-कम पटाखे छोड़ने की दी सलाह फोटो-वरीय संवाददाता, गयाशहर के कटारी हिल रोड स्थित शांति निकेतन एकेडमी व उसकी दो अन्य शाखाओं में बुधवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे दीये सजाये गये. शिक्षिकाओं व बच्चों ने खूबसूरत रंगोलियां बनायीं. इसके बाद बच्चों […]

शांति निकेतन एकेडमी में मनी दीपावलीशिक्षकों ने कम-से-कम पटाखे छोड़ने की दी सलाह फोटो-वरीय संवाददाता, गयाशहर के कटारी हिल रोड स्थित शांति निकेतन एकेडमी व उसकी दो अन्य शाखाओं में बुधवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे दीये सजाये गये. शिक्षिकाओं व बच्चों ने खूबसूरत रंगोलियां बनायीं. इसके बाद बच्चों के बीच पटाखे व मिठाइयां बांटी गयीं. सभी बच्चों ने शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ मिल कर दीये जलाये व पटाखे छोड़े. मौके पर शिक्षिकाओं ने बच्चों को दीपावली पर्व से जुड़ी पौराणिक कहानियां सुनायीं व पटाखों से हमेशा सावधान रहने की जानकारी दी गयी. साथ ही बच्चों को कम-से-कम पटाखों का उपयोग करने की सलाह दी गयी, ताकि पैसों की बरबादी व वातावरण प्रदूषित नहीं हो. पटाखे के धुआ से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभाव के बारे विस्तार से बताया. बच्चों ने भी कम-से-कम पटाखे छोड़ने की बातें कहीं. स्कूल की प्राचार्या नाजिया हसन ने बच्चों के खुशियां मनायी व दीपावली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार सभी के जीवन में उजाला भर दें. उन्होंने भी बच्चों को कम आवाज वाले छोड़ने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >