फोटो-01दीपावली. लक्ष्मी पूजा के सामान की खूब हो रही बिक्री, मिठाई दुकानों पर भीड़संवाददाता, गयादीपावली को लेकर शहर के बाजारों में बुधवार को काफी चहल-पहल रही. एक तरफ लोग सामान खरीदने में लगे हैं, तो दूसरी तरफ मिठाई, फूलमाला, फल, चाइनीज लाइट, दीया व धरौंदा आदि की दुकानों पर भी काफी भीड़ थी. केपी रोड, चौक, सर्राफा रोड, रमना रोड, बजाजा रोड, टिकारी रोड, केदारनाथ मार्केट, बरतन टोली, माड़नपुर व बाइपास आदि जगहों में काफी भीड़ देखी जा रही है. पर्व को लेकर गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए शहर आ रहे हैं. खूब बिक रहे चांदी के सिक्के चौक सर्राफा रोड स्थित ज्वेलरी व्यवसायी मुकेश कुमार आदि ने बताया कि आभूषण दुकानों में चांदी की मूर्तियों से ज्यादा चांदी के सिक्के बिक रहे हैं. अब तक दो-चार चांदी की मूर्तियां ही बिकी हैं. बरतन के दुकानों में उमड़ भीड़ बरतन व्यवसायी अरुण कुमार, प्रदीप प्रसाद आदि ने बताया कि दीपावली व छठ व्रत को लेकर पीतल की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति सहित पीतल के सूप, बालटी, थाली व परात खूब बिक रहे हैं. साथ ही, कांसा व स्टील के बरतनों की मांग भी अधिक है. सामान की कीमतेंचांदी के सिक्के- 900 रुपये प्रति पीसचांदी की मूर्ति- 1300 से 6000 हजार पीतल की सूप-500 से 650 रुपयेमिट्टी की मूर्ति- 10 से 500 रुपयेघरौंदा- 250 से 1000 रुपयेभूंजा (पांच अनाज का मिक्स)-80 रुपये प्रति किलो
खूब बिकी पूजा सामग्री व मिठाई
फोटो-01दीपावली. लक्ष्मी पूजा के सामान की खूब हो रही बिक्री, मिठाई दुकानों पर भीड़संवाददाता, गयादीपावली को लेकर शहर के बाजारों में बुधवार को काफी चहल-पहल रही. एक तरफ लोग सामान खरीदने में लगे हैं, तो दूसरी तरफ मिठाई, फूलमाला, फल, चाइनीज लाइट, दीया व धरौंदा आदि की दुकानों पर भी काफी भीड़ थी. केपी रोड, […]
