शारिम अली सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रशासक बने

फोटो मानपुर 04 मानपुर. अबगिला मुहल्ले के 34 वर्षीय सैयद शारीम अली को राज्य सरकार ने बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रशासक के पद पर आसीन किया है. उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा मानपुर से ग्रहण की है. उनके पिताजी प्रोफेसर शौकत अली जगजीवन कॉलेज में लंबे अरसे तक प्राचार्य रहे. सैयद शरीम अली ने बताया […]

फोटो मानपुर 04 मानपुर. अबगिला मुहल्ले के 34 वर्षीय सैयद शारीम अली को राज्य सरकार ने बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के प्रशासक के पद पर आसीन किया है. उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा मानपुर से ग्रहण की है. उनके पिताजी प्रोफेसर शौकत अली जगजीवन कॉलेज में लंबे अरसे तक प्राचार्य रहे. सैयद शरीम अली ने बताया कि उन्होंने 2006 में वारागंधार पंचायत से पंचायत समिति का चुनाव जीती. उन्होंने बताया कि काफी संघर्ष के बाद वह उप प्रखंड प्रमुख बने. 2006 से 2008 तक प्रदेश युवा जदयू के उपाध्यक्ष पद पर सारण व दरभंगा प्रमंडल के प्रभारी रहे. 2008 में व्यापार के सिलसिले में दुबई गये, लेकिन वहां रह कर भी राजनीति में सक्रिय रहे. 2010 में विधानसभा के चुनाव में वह वजीरगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव भी लड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >