बैठक होती है, लेकिन दूसरे मुद्दे पर

गया: नगर प्रखंड के 16 पंचायतों के लाभुकों को चार माह से पेंशन नहीं मिली है. मुख्यालय में महीने में चार बार बैठक होती है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होती है. हालांकि, अभी पैक्स चुनाव को लेकर ठीक से बैठक नहीं हो रही है और अगर होती भी है, तो मुद्दा सिर्फ […]

गया: नगर प्रखंड के 16 पंचायतों के लाभुकों को चार माह से पेंशन नहीं मिली है. मुख्यालय में महीने में चार बार बैठक होती है, लेकिन इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होती है.

हालांकि, अभी पैक्स चुनाव को लेकर ठीक से बैठक नहीं हो रही है और अगर होती भी है, तो मुद्दा सिर्फ पैक्स चुनाव ही होता है. साप्ताहिक बैठक में योजनाओं पर तो चर्चा हो जाती है, लेकिन, उस पर अमल नहीं होता. ग्रामीणों ने बताया कि लाभुकों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन, राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन व लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य पेंशन चार माह से नहीं मिले हैं.

ग्रामीणों में अशोक कुमार, विश्वेश्वर प्रसाद, रीना देवी व फुलवा देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्राम विकास शिविर में भी पेंशन से संबंधित आवेदन दिये गये हैं. लेकिन, अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में बीडीओ संजीव कुमार से भी मिले, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि लोगों के आवेदन मिले हैं. लेकिन, जिला मुख्यालय से पैसे नहीं आये हैं, पैसा मिलते ही शिविर लगा कर पेंशन का वितरण कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >