कॉलेजों में आज से लौटेगी रौनक

बोधगया : दशहरा व बकरीद की छुट्टी के बाद बुधवार को मगध विश्वविद्यालय (एमयू) मुख्यालय व सभी कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू हो जायेगा. त्योहारों की छुट्टी के बाद नये सत्र में नामांकन कराये छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों में पढ़ाई करने आना एक अलग अनुभव होगा. शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौटेंगे. विभागों के […]

बोधगया : दशहरा व बकरीद की छुट्टी के बाद बुधवार को मगध विश्वविद्यालय (एमयू) मुख्यालय व सभी कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू हो जायेगा. त्योहारों की छुट्टी के बाद नये सत्र में नामांकन कराये छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों में पढ़ाई करने आना एक अलग अनुभव होगा. शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी अपने-अपने काम पर लौटेंगे. विभागों के कामकाज शुरू हो जायेगा. हालांकि, जल्द ही दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी होनेवाली है. ऐसे में पठन-पाठन पर छुट्टियों का असर न पड़े, इसके लिए विद्यार्थी व शिक्षक दोनों को सजग रहना होगा.

एमयू में हॉस्टलों के लिए कम मिले आवेदन

एमयू के हॉस्टलों में कमरों की मांग के लिए काफी कम संख्या में आवेदन मिले हैं. अब तक स्नातकोत्तर(पीजी) प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की संख्या उम्मीद से काफी कम है. जानकारी के अनुसार, अब तक विभिन्न हॉस्टलों के लिए करीब 40 आवेदन ही मिले हैं. इस संबंध में एमयू के एक अधिकारी ने बताया कि इसके दो कारण हो सकते हैं. पहला, इस वर्ष हॉस्टल फीस पहले की अपेक्षा बढ़ा दी गयी है. दूसरा, छात्र-छात्राओं में हर दिन क्लास करने के प्रति दिलचस्पी भी घटती जा रही है.

नियम के मुताबिक परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है, लेकिन बताया जाता है कि गत वर्ष कम उपस्थिति के बावजूद एमयू प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने की इजाजत दी थी. वहीं, एमयू कैंपस स्थित शिक्षा विभाग (बीएड) में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं पर 75 प्रतिशत उपस्थिति को सख्ती से लागू किया गया है. इससे बीएड कोर्स में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >