ऑर्केस्ट्रा के दौरान झड़प, युवक मरा

मानपुर : गया-फतेहपुर मुख्य पथ पर शनिवार की देर रात गंजास व मंझौली गांव के बीच सड़क पर घायल अवस्था में मिले तीन युवकों में एक की सोमवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. मरनेवाले युवक की पहचान अतरी थाने के खेतला गांव के कृष्णा सिंह के बेटे 25 वर्षीय अमित कुमार […]

मानपुर : गया-फतेहपुर मुख्य पथ पर शनिवार की देर रात गंजास व मंझौली गांव के बीच सड़क पर घायल अवस्था में मिले तीन युवकों में एक की सोमवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. मरनेवाले युवक की पहचान अतरी थाने के खेतला गांव के कृष्णा सिंह के बेटे 25 वर्षीय अमित कुमार के रूप में की गयी है.
घायल सोहैपुर पंचायत के अमरा गांव के डब्लू सिंह का अब भी इलाज पीएमसीएच व अमरा गांव के राधेश्याम सिंह के बेटे कुंदन कुमार का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है. इस मामले में रविवार को घायल कुंदन ने मुफस्सिल थाने में जानलेवा हमला करने की शिकायत की है. हालांकि, सोमवार की दोपहर तक मुफस्सिल थाने की पुलिस इस मामले को सड़क हादसा मान रही थी. लेकिन, घायल कुंदन की शिकायत से पुलिस महकमे में केस को लेकर तेजी आयी है.
कुंदन ने गंजास गांव के दो ज्ञात युवकों सहित तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने से संबंधित शिकायत का आवेदन थाने में दिया है.
ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई थी झड़प : घायल कुंदन ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार की रात अमरा गांव में ऑर्केस्ट्रा हो रहा था. उसी दौरान कुछ युवकों से झड़प हो गयी थी. देर रात वह अमित व डब्लू के साथ अमरा से गया शहर मोटरसाइकिल से लौट रहा था. इस दौरान गंजास गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक किया व जानलेवा हमला किया. हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इस मामले में मुफस्सिल इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुंदन की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. इस मामले में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित दो ज्ञात युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. शेष तीन अज्ञात युवकों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >