मानपुर : नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के आमीपुर गांव की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने का मामला सामने आया है. इस दौरान दवा खिला कर चार बार गर्भपात भी कराया गया. युवक गया जिले के मानपुर प्रखंड के नौरंगा गांव के महुआडीह का अरविंद रविदास बताया जाता है. सोमवार को युवती ने अपने परिजनों के साथ युवक को पकड़ कर मुफस्सिल थाने को सौंप दिया.
युवती ने थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. युवती ने थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को बताया कि अरविंद रविदास एक कंपनी में काम करता है. इसी दौरान प्रेम जाल में फंसा कर यौनशोषण भी किया. मंदिर में शादी भी रचायी. इसके बाद वारिसलीगंज में एक साल तक पत्नी के रूप में किराये के मकान में रखा. कुछ दिनों से उससे फोन पर बात नहीं हो रही थी. खोजबीन की, तो पता चला कि उसने कोर्ट में किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है. इधर, युवक ने मंदिर में शादी करने व गर्भपात कराने की बात स्वीकारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है.
