पिंडदानियों से गुलजार हुई बुद्ध की नगरी

बोधगया: अपने पितरों की आत्मा को मुक्ति दिलाने की कामना के साथ गयाजी आये पिंडदानियों से बुद्ध की नगरी बोधगया भी गुलजार हो गयी है. पिंडदानी यहां पिंडदान के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा निगमा मोनास्टरी में किये गये आवासन की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिख रहे हैं. निगमा मोनास्टरी की इमारत के विभिन्न हॉलों […]

बोधगया: अपने पितरों की आत्मा को मुक्ति दिलाने की कामना के साथ गयाजी आये पिंडदानियों से बुद्ध की नगरी बोधगया भी गुलजार हो गयी है.

पिंडदानी यहां पिंडदान के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा निगमा मोनास्टरी में किये गये आवासन की व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिख रहे हैं. निगमा मोनास्टरी की इमारत के विभिन्न हॉलों में रह रहे हैं.

उनके लिए यहां पेयजल, बिजली व सुरक्षा के साथ ही चिकित्सा की भी व्यवस्था की गयी है. विभिन्न राज्यों से आये पिंडदानियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए बोधगया नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई की मुकम्मल इंतजाम किया गया है. यहां लगाये गये चिकित्सा शिविर में पिंडदानियों का इलाज भी किया जा रहा है. इसके साथ ही, मोनास्टरी के बाहर फुटपाथी दुकानें भी खुली हुई हैं, जहां लोग नाश्ता आदि कर ले रहे हैं.

पिंडदानी बोधगया के विभिन्न सड़कों व महाबोधि मंदिर परिसर में भी चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं. इसके कारण बोधगया की सड़कें व बाजार क्षेत्र गुलजार हो गये हैं. पिंडदानी यहां निजी होटलों व मकानों में भी किरायेदार के रूप में रह रहे हैं. इसके कारण बोधगया के फुटपाथी दुकानों के साथ-साथ होटल-गेस्ट हाउस व किराये पर कमरा देने वाले मकान मालिकों को भी फायदा हो रहा है. जयपुर से आये पिंडदानियों के एक ग्रुप के लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा निगमा मोनास्टरी में आवासन की व्यवस्था की काफी सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >