गया: नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू होना बिहार के लिए गौरव की बात है. यह प्रदेश के लिए ही नहीं, देश के लिए स्वर्णिम अवसर है. ये बातें जेपी आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू के नेता शत्रुजंय प्रसाद पांडेय ने कहीं.
श्री पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से पढ़ाई शुरू हुई. इसलिए नीतीश कुमार को बधाई. इस विश्वविद्यालय में देश-विदेश के विद्यार्थी पढ़ने आयेंगे.
इससे देश-विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ेगा. उन्होंने बताया कि 1193 ईं में इस विश्वविद्यालय पर बख्तियार खिलजी ने आक्रमण किया था. इसके बाद से विश्वविद्यालय की पढ़ाई पटरी पर नहीं लौट रही थी. बाद में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी प्रयास से एक सितंबर को विश्वविद्यालय में बढ़ाई शुरू हुई. फिलहाल, जेपी आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी आंदोलन के सेनानियों से मिलने के लिए गया शहर में हैं.
