अब नियोजित शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षित का मानदेय

गया: सेवाकालीन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके नियोजित शिक्षकों को अब प्रशिक्षित शिक्षक का मानदेय मिलेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) राजीव रंजन प्रसाद ने जारी आदेश (ज्ञापांक 1944) में कहा है कि नियोजित अप्रशिक्षित शिक्षिकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के बाद एनसीटीइ से परामर्श के बाद ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षित घोषित कर दिया गया है. इसलिए ऐसे […]

गया: सेवाकालीन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके नियोजित शिक्षकों को अब प्रशिक्षित शिक्षक का मानदेय मिलेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) राजीव रंजन प्रसाद ने जारी आदेश (ज्ञापांक 1944) में कहा है कि नियोजित अप्रशिक्षित शिक्षिकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के बाद एनसीटीइ से परामर्श के बाद ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षित घोषित कर दिया गया है. इसलिए ऐसे शिक्षकों को 16 दिसंबर, 2012 से प्रशिक्षित का मानदेय दिया जाये.

डीइओ ने नियोजन इकाइयों से जुड़े नगर निगम के आयुक्त, नगर पंचायत टिकारी, बोधगया व शेरघाटी के कार्यपालक पदाधिकारी व बीडीओ को पत्र लिख कर प्रशिक्षित शिक्षक का मानदेय देने की व्यवस्था करने को कहा है. वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षकों को मानदेय के रूप में नौ हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. डीइओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों ने 2006 में नियोजन के बाद जिन्होंने प्रथम प्रयास में दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें 600 रुपये मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >