गया में जेइ-एइएस से एक और बच्ची की मौत

गया : मगध मेडिकल में जेइ व एइएस संदिग्ध मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. गया-औरंगाबाद के अलावा झारखंड प्रदेश से यहां मरीज पहुंच रहे हैं. बुधवार की सुबह इलाज के लिए पहुंची झारखंड के पलामू जिले के पीपरा गांव की चार वर्षीय सुप्रिया कुमारी की मौत देर रात इलाज के दौरान हो गयी. […]

गया : मगध मेडिकल में जेइ व एइएस संदिग्ध मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. गया-औरंगाबाद के अलावा झारखंड प्रदेश से यहां मरीज पहुंच रहे हैं.
बुधवार की सुबह इलाज के लिए पहुंची झारखंड के पलामू जिले के पीपरा गांव की चार वर्षीय सुप्रिया कुमारी की मौत देर रात इलाज के दौरान हो गयी. अब तक मौत का आंकड़ा सात हो गया है. अब यहां अस्पताल में 16 संदिग्ध बच्चों का इलाज किया जा रहा है.
अस्पताल व जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य व केंद्र सरकार भी इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के इलाज की सुविधा पर नजर रख रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक यहां 28 संदिग्ध मरीज पहुंचे हैं. इनमें से सात की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है. अस्पताल प्रशासन को बिना बताये ही तीन मरीजों को परिजन दूसरी जगह इलाज के लिए ले गये. दो मरीज के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >