13 बोतल विदेशी शराब जब्त, मामला दर्ज

आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित अभियान के दौरान लावारिस हालत में विदेशी शराब जब्त की.

गया जी. आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित अभियान के दौरान लावारिस हालत में विदेशी शराब जब्त की. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गये. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान एक ब्लू रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया. बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया. इसके बाद आरपीएफ की टीम ने बैग को बरामद कर खोला तो उसमें से 13 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. इसके बाद रेल थाने में शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >