ट्रांसफॉर्मर के लिए सड़क जाम

गया: जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को केंदुई के लोग सड़क उतर गये. लोगों ने केंदुई के पास गया-बोधगया रिवर साइड रोड को जाम कर दिया और टायर जला कर बिहार सरकार व इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद स्थानीय नेताओं व आइपीसीएल के अधिकारियों […]

गया: जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को केंदुई के लोग सड़क उतर गये. लोगों ने केंदुई के पास गया-बोधगया रिवर साइड रोड को जाम कर दिया और टायर जला कर बिहार सरकार व इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद स्थानीय नेताओं व आइपीसीएल के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद जाम खत्म हुआ.

अखिलेश सिंह, अभय सिंह, राणा सिंह, रितेश सिंह, मनीष सिंह, निर्भय सिंह, संदीप सिंह, नरेश सिंह, सुधीर सिंह व नंदकिशोर सिंह ने बताया कि केंदुई गांव का ट्रांसफॉर्मर दो जून को ही जल गया था. इसके बाद आइपीसीएल के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, बल्कि मरम्मत कर ठीक कर दिया. पांच जून फिर ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसकी मरम्मत की गयी. इसके बाद सोमवार (30 जून) की रात ट्रांसफॉर्मर अधिक लोड के कारण जल गया. ग्रामीणों ने कहा कि वार्ता के बाद कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार को तक नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जायेगा. लोगों ने कहा कि अगर गुरुवार को तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया, तो फिर सड़क को जाम कर दिया जायेगा.

आइपीसीएल के यूनिट वन (बोधगया) के इंचार्ज प्रफुल्ल कटियार ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण केंदुई गांव का ट्रांसफॉर्मर जल गया है. जले हुए 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर को गुरुवार तक बदल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लोगों को आक्रोशित नहीं होना चाहिए. कंपनी की पूरी कोशिश रहती है कि बिजली आपूर्ति सुचारु से की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >