गुमटी से 12 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

गुमटी से 12 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस को रविवार की देर भुसुंडा मोड़ स्थित गुमटी में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली. पुलिस सादे कपड़े पहन कर मादक पदार्थ की खरीद करने पहुंच गयी. दुकानदार से समान खरीद ली, तो उसकी घेराबंदी कर गुमटी व घर की तलाशी ली गयी. इस दौरान लगभग 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी व अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि आरोपित दुकानदार 24 वर्षीय कलेश्वर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है. उसे न्यायालय में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार, गुमटी पर चाय-पान के साथ मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का धंधा लंबे समय से चल रहा था. इस दौरान दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में उसके घर की तलाशी ली गयी. दोनों जगहों से गांजा बरामद हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >